श्री बरकतुल्लाह खान राजस्थान के मुख्यमंत्री का निधन 11 अक्टूबर 1973 को हुआ था मैं उनको श्रद्धांजलि के रूप में यह ब्लॉग लिख रहा हूं
भला मानूस बरकतुल्लाह खां मुख्यमंत्री मार्च 1971 से 1973 अक्टूबर तक रहे ।भारी भरकम शरीर वाले होते हुए भी अपने कार्य को उन्होंने भलीभांति अंजाम दिया। भारत पाक युद्ध के दौरान बाड़मेर जिलाधीश के पद पर रहते हुए मैंने उन्हें बहुत नजदीक से देखा।पहली बार जब उनसे मुलाकात हुई तोअक्टूबर 1971 का महीना था। मुख्यमंत्री जी ने मौके की स्थिति का एहसास कर बाड़मेर आकर हमारा हौसला बढ़ाने का फैसला किया। उनकी अध्यक्षता में आयोजित की गई मीटिंग में मैं उनके बगल बैठा था और उन्होंने आते ही मुझे सब कुछ कान में बताने को कहा। संक्षेप मे मैने युद्ध की तैयारी के बारे मे बताया। मैं मीटिंग शुरू होने के पहले अपनी पत्नी से प्राप्त प्राप्त पत्र-पत्र चुपचाप पढ़ने की कोशिश कर रहा था ।यह पत्र निजी था और उसे मीटिंग में मुझे नहीं पढ़ना चाहिए था किंतु 1971 का भारत- पकिस्तान युद्ध की सम्भावना का एहसास हो चुका था और मीटिंग भी इसीलिए आयोजित की थी। मेरी पत्नी गोरखपुर से आने को न केवल तैयार थी वरन इस बात पर ज...